किसान भाइयों अगर आप एक एकड़ में अंगूर की खेती करते है तो आपको कितनी कमाई हो सकती है ये बहुत सारे किसानों का सवाल रहता है।
एक एकड़ में अगर आप अंगूर की खेती करेंगे तो आपको इसमें लगभग 500 से लेकर के 600 पौधे लगा सकते है।
किसान भाइयों अंगूर में आपको बिना बीज वाले अंगूर की खेती करनी है जिसका रेट भी बाजार में अधिक रहता है और ये जूस में भी काम आने के अलावा किसमिस भी बनाई जा सकती है।
अंगूर की खेती में खर्चे की बात करें तो एक एकड़ में आपको लगभग 2.5 से 3.5 लाख रुपये आने वाली है और इसके अलावा इसमें जो तार और पंडाल का खर्चा है वो केवल एक बार ही होता है।
किसान भाइयों अब कमाई की बात करते है तो आपको बता दें की एक एकड़ में अंगूर की खेती से आपको 3,50,000-4,00,000 रुपये तक आसानी से हो सकता है।
एक एकड़ में आपको लगभग 12 टन तक अंगूर की पैदावार मिलेगी और आपको बता दें की बाजार में लगभग आपको 50 रूपए प्रति किलोग्राम तक रेट मिलने वाला है।
किसान भाइयों ये कमाई पहली फसल के समय की है और अगले साल से आपकी आमदनी और भी बढ़ेगी क्योंकि अगले साल से आपका देखभाल और उर्वरकों का ही खर्चा आने वाला है।
किसान भाइयों बाजार में अंगूर की कीमत और उत्पादन कई कारणों पर निर्भर करता है। इसलिए स्थानीय कृषि विशेषज्ञों से सलाह करना और बाजार की डिमांड पर ध्यान रखना जरुरी है।