Sunday, February 1, 2026
9.2 C
London

किसानो को सरसो के बेहतर भाव मिलेंगे, भाव में हल्की तेजी से उम्मीद बरकरार

अभी मानसून की शुरुआत देश में हो चुकी है लेकिन राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में इसके आने में अभी समय बाकी है। लेकिन फ़िलहाल किसानो के लिए अच्छी खबर ये है की सरसो की कीमतों में मई से जून माह के दौरान अच्छा उछाल देखने को मिला है। और इस तेजी के बाद सरसो की कीमत देश की अलग अलग मंडियों में 6000 रु से ऊपर जा चुकी है। वह पर कुछ राज्यों में कीमत 6500 रु से ऊपर भी जा चुकी है। ये किसानो भाइयो के लिए अच्छी खबर है। क्योकि जिन किसानो ने अभी तक सरसो को स्टॉक किया हुआ है उनको अब बेहतर दाम मिलने लगा है। जिससे इन किसानो को फायदा होगा।

देश में पिछले दो महीने के दौरान सरसो की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला है। जयपुर में कंडीशन 42 प्रतिशत सरसो की कीमत 6652 रु के करीब जा चूका है। सरसो भाव में तेजी के कई कारण शामिल है। अभी के समय में सरसो की आवक धीरे धीरे कम हो रही है। और निर्यात के क्षेत्र में तेजी आने से सरसो की कीमत पर असर देखने को मिल रहा है। वही पर अंतरास्ट्रीय स्तर पर सरसो एवं खल संबंधित उत्पाद की मांग में तेजी आई है। जिसे सरसो की कीमत में हल्की तेजी दर्ज की जा रही है।

खाद्य आयल आयात में तेजी

देश में विदेशो से आयात होने वाले खाद्य आयल में तेजी आ सकती है क्योकि हाल ही में आयत शुल्क को लेकर सरकार की तरफ से कुछ हद तक राहत दी गई है जिससे देश में खाद्य आयल का आयात बढ़ सकता है। और इसका सीधा असर सरसो की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। लेकिन फ़िलहाल विदेशी बाजारों में पाम एवं सोयाबीन आयल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। क्योकि अभी के समय में मलेशिया एवं इंडोनेशिया में पाम आयल का उत्पादन काफी हद तक बढ़ा है जिससे मांग कम होने एवं आपूर्ति अधिक होने से पाम एवं सोयाबीन आयल की कीमत पर असर हुआ है। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोयाबीन के भाव में हल्की कमजोरी देखी गई है। इसका मुख्य कारण अमेरिका में मौसम अनुकूल रहने के कारण उत्पादन बढ़ने की संभावना और वैश्विक मांग में स्थिरता है। फिलहाल देश में सरसो की कीमत में क्या कुछ बदलाव हुआ है आइये जानते है।

देश में सरसो की कीमत

आज सरसो भाव की बात करे तो देश की प्रमुख मंडियों में कीमत 6000 रु के आसपास बनी हुई है। आज अबोहर मंडी में सरसो की औसत कीमत 6025 रु प्रति क्विंटल के भाव से चल रही है। वही पर बरन मंडी में आज सरसो की कीमत 6145 रु प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है। जबकि जयपुर की बस्सी मंडी में सरसो की औसत कीमत 6100 रु के करीब बनी हुई है। भिंड मंडी में आज सरसो की कीमत 6350 रु प्रति क्विंटल एवं बहरोड़ मंडी में सरसो की कीमत 6002 रु प्रति क्विंटल का भाव बना हुआ है। ऐलनाबाद मंडी में सरसो की औसत कीमत आज 6100 रु प्रति क्विंटल एवं हिसार मंडी में 6090 रु प्रति क्विंटल का औसत भाव बना हुआ है।

कैलारस मंडी में सरसो की कीमत आज औसत 6298 रु एवं कानपूर मंडी में 5970 रु प्रति क्विंटल की कीमत चल रही है। वही पर आज कोटपूतली मंडी में सरसो की कीमत 6099 रु प्रति क्विंटल का औसत भाव बना हुआ है। मालपुरा मंडी में सरसो की औसत कीमत आज 6288 रु प्रति क्विंटल का भाव बना हुआ है।

Note : किसानो को मंडियों में सरसो बेचने से पहले भाव की जाँच कर लेनी चाहिए क्योकि सरसो भाव में बदलाव लगातार होता है। इसलिए मंडियों में भाव की जाँच जरूर कर ले।

Hot this week

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार जीत, मिली शानदार Haval H9 SUV

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने (Asia...

Topics

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार जीत, मिली शानदार Haval H9 SUV

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने (Asia...

स्विगी-जोमैटो ने फिर बढ़ाई फीस, खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा

Swiggy ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img