किसान भाइयों आप सभी जानते है की गर्मी के इन दिनों में पशुओं में दूध देने की छमता पर काफी असर पड़ता है और पशु इन दिनों में दूध देना काफी कम कर देता है। इसका कारण होता है उनमे पानी की कमी होना और तनाव के चलते उनकी पाचन क्रिया का धीमा होना। लेकिन इसको बाध्य जा सकता है और पशुओं को सेहतमंद किया जा सकता है और इसके लिए आपको बस कुछ घरेलु नुस्खे को तैयार करके उनको देना होता है ताकि उनका पाचनतंत्र अच्छे से काम करें जिससे उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आपको दूध भी अधिक मिलेगा। आइये अतुल भारत के इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में डिटेल में जानकारी देते है।
क्यों कम होता है गर्मी में भैस का दूध?
गर्मी के मौसम में भैसों के कम दूध देने के कई कारण होते है जिसमे पौषण की कमी सबसे बड़ा कारण होता है। गर्मी में हरा चारा भी उपलब्ध नहीं होता है जिससे उनको सही खुराक नहीं मिल पाती तो दूध भी कम होने लगता है। इसके अलावा गर्मी में पशुओं में तनाव पैदा होता है और उसका सीधा असर उनके दुग्ध उत्पादन की छमता पर पड़ता है। पशुओं में कई बार स्वास्थ्य समस्याएं भी आ जाती है जैसे पेट के कीड़े, बुखार या फिर दूसरी कई अलग अलग प्रकार की बीमारियां और उनके चलते भी पशुओं में दूध की कमी आ जाती है।
किसान भाइयों कई बार गर्भावस्था या फिर ब्याने के तुरंत बाद से कुछ दिनों तक भी दूध की कमी आपको देखने को मिल सकती है लेकिन ये समस्या स्थाई नहीं होती है और कुछ दिनों के बाद में दूध वापस से बढ़ना शुरू हो जाता है। आप इन सभी समस्याओं को सही कर सकते है और आसानी से अपने पशुओं का दूध बढ़ा सकते है। आज इसके लिए हम आपको एक देशी नुस्खे के बारे में जानकारी देने जा रहे है।
पशुओं का दूध बढ़ने के लिए नुस्खे
किसान भाइयों आपको हम यहां पर दो नुस्खों के बारे में जानकारी देने वाले है जो किसी भी प्रकार से आपके पशुओं को नुकसान नहीं करते है और ये प्राकृतिक है। इनके खाने से पशुओं में पाचन क्रिया काफी तेजी के साथ में दुरुस्त होती है और पशुओं में पाचन सही होने के चलते दूध देने की छमता अपने आप बढ़ने लगती है।
मेथी और सौंफ का मिश्रण
किसान भाइयों मेथी और सौंफ का मिश्रण आपके पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए रामबाण की तरह काम करता है। मेथी और सौंफ का मिश्रण इंसानों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और इसके साथ ही ये पशुओं में पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है जिसके चलते पशुओं में दूध बढ़ जाता है। इस मिश्रण को आपको कैसे बनाना है ये भी आपको बता देते है।
आपको 50 ग्राम मेथी के दाने लेने है और 50 ग्राम सौंफ लेनी है और इन दोनों को आपको रात भर के लिए भिगो कर रख देना है। सुबह आपको इन दोनों को पीसकर इनका पेस्ट बना लेना है। अब आपको इस पेस्ट को पशुओं को गुड़ के साथ में मिलाकर रोजाना खिलाना है। इसको खिलने के कारण पशुओं में पाचन दुरुस्त हो जाता है जिससे दूध देने की छमता में सुधार होता है।
गुड़ और अजवाइन का चूरन
किसान भाइयों आप गुड़ और अजवाइन का चूर्ण बनाकर अपने पशुओं को अगर खिलते है तो इससे भी आपके पशुओं में दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। ये मिश्रण पशुओं की पेट की सभी समस्याओं को दूर करता है जिससे पशुओं का पाचन तंत्र अच्छे से काम करने लगता है। इस चूर्ण को बनाने के लिए आपको 100 ग्राम अजवाइन लेनी है और 200 ग्राम गुड़ लेना है। इन दोनों को आपको छोटे छोटे टुकड़ों में बारीक़ करके चूर्ण बना लेना है। इस चूर्ण को बनाने में आपको मुश्किल से 5 मिनट का समय लगने वाला है और इसको बनाना भी बहुत ही आसान है।
अब आपको ये चूर्ण अपने पशुओं को दिन में केवल एक बार खिलाना है। अजवाइन में पाचन तंत्र को सही करने वाले गुण होते है जिससे पाचन सिस्टम सही हो जाता है और पशुओं में दूध देने की छमता अच्छे से काम करने लगती है।
किसान भाइयों इनके अलावा आप शतावरी का पाउडर भी अपने पशुओं को दे सकते है जिससे भी आपके पशुओं में दूध देने की छमता बढ़ जाती है और दूध की गुणवत्ता भी अच्छी हो जाती है। किसान भाइयों अतुल भारत के इस आर्टिकल में दी गई जानकारी उम्मीद है की आपके काम आएगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसको शेयर जरूर करें। धन्यवाद