मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Free Tarbandi Yojana 2025: फ्री तारबंदी योजना 2025 में मिलेंगे 48,000 रुपये, जानें पूरी डिटेल

On: June 25, 2025 8:50 PM
Follow Us:
Free tarbandi yojana
---Advertisement---

Free Tarbandi Yojana 2025: सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर आई है जिसके अनुसार साल 2025 में फ्री तारबंदी योजना के तहत किसानों को अपने खेतों की तारबंदी करने के लिए 48,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का फायदा किसानों को मिलने वाला है और इसकी मदद से किसान अपने खेतों की तारबंदी आसानी से कर सकते है जिससे उनके खेतों में जंगली जानवरों से सुरक्षा हो सकेगी। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को लाभ दिया जाने वाला है। आइये आपको इस योजना की पूरी जानकारी दे देते है ताकि आप भी इसमें आवेदन करके आसानी से लाभ ले सकें।

योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?

सरकार की इस योजना का फायदा उन किसानों को मिलेगा जो छोटे और सीमांत वर्ग से आते हैं। किसान भाइयों अगर आपके पास खेती की जमीन है और आप राजस्थान के निवासी हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। छोटे और सीमांत किसानों को 60% तक सब्सिडी (अधिकतम 48,000 रुपये) और अन्य किसानों को 50% तक सब्सिडी (अधिकतम 40,000 रुपये) मिलेगी। Free Tarbandi Yojana 2025: फ्री तारबंदी योजना 2025 में मिलेंगे 48,000 रुपये, जानें पूरी डिटेल

यह सब्सिडी 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए दी जाएगी। अगर खेत की परिधि इससे ज्यादा है तो बाकी खर्च किसान को खुद उठाना होगा यानि निश्चित पैमाने से अधिक आपकी ज़मीन है और आप उसकी तारबंदी करना चाहते है तो बाकि की ज़मीन की तारबंदी का खर्चा आपको खुद से उठाना होगा।

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है। आपको अपनी जमीन के दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाता डिटेल और कुछ अन्य जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे। आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम किसान सम्मान निधि योजना में दर्ज है और आपने पिछले 7 साल में इस तरह की कोई सब्सिडी नहीं ली है। आवेदन जमा करने के बाद संबंधित विभाग आपकी डिटेल्स चेक करेगा और मंजूरी मिलने पर सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आएगी। Free Tarbandi Yojana 2025: फ्री तारबंदी योजना 2025 में मिलेंगे 48,000 रुपये, जानें पूरी डिटेल

योजना का मकसद और फायदे

यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए बनाई गई है जो अपनी फसलों को जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाना चाहते हैं। तारबंदी से न सिर्फ फसल सुरक्षित रहेगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। इसके अलावा, यह योजना खेती को और आधुनिक और सुरक्षित बनाने में मदद करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लें और अपनी मेहनत का पूरा फल पाएं। Free Tarbandi Yojana 2025: फ्री तारबंदी योजना 2025 में मिलेंगे 48,000 रुपये, जानें पूरी डिटेल

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

फिलहाल, आवेदन की आखिरी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि योजना का लाभ जल्दी आवेदन करने वालों को पहले मिलेगा। इसलिए, अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो बिना देर किए राज किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन करें। अगर आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते है तो आप राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते है।

Atul Bharat

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Atul Bharat News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now