सिन्दूर की खेती कैसे की जाती है और कितनी कमाई इसमें हो सकती है? जाने डिटेल

Written By Atul Bharat
On: Monday, June 9, 2025 10:42 PM

Follow & Share

How is sindoor cultivated and how much money can be earned from it? Know the details
Google News
Follow Us

सिन्दूर की खेती करके आज के समय में किसान भाई काफी अधिक कमाई कर सकते है। सिन्दूर को भारतीय संस्कृति में सुहाग का प्रतिक माना जाना है और इसका धार्मिक महत्त्व काफी अधिक है। किसान भाई इसकी खेती इसको कमाई का जरिया बना सकते है। इसकी खेती काफी कम लागत में शुरू की जा सकती है और साथ ही इससे काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

किसान भाइयों चलिए अतुल भारत के आज के इस आर्टिकल में आपको सिन्दूर की खेती कैसे की जाती है और इससे आपको कितनी कमाई हो सकती है इसके बारे में पूरी जानकारी दे देते है। किसान भाइयों आप अगर अपने मोबाइल पर रोजाना खेती से जुडी जानकारियां लेना चाहते है तो आप अतुल भारत के WhatsApp या फिर Telegram चैनल के साथ में जुड़ सकते है और रोजाना खेती के नए नए तरीकों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सिन्दूर का पौधा कैसा होता है?

किसान भाइयों सबसे पहले तो आपको सिन्दूर के पौधे के बारे में कुछ जानकारी दे देते है ताकि आपको खेती से पहले इसके बारे में अच्छे से पता चल सके। सिन्दूर को अंग्रेजी में “कुमकुम ट्री” या “कमिला ट्री” के नाम से जाना जाता है और इसको वैज्ञानिक रूप से Bixa orellana के नाम से पहचाना जाता है। सिन्दूर के फलों में जो बीज होते है उनका रंग लाल होता है और इसको पीसकर ही प्राकृतिक सिन्दूर का निर्माण किया जाता है। बीजों से बनने वाले इस रंग को एन्नाटो के नाम से जाना जाता है और इसकी डिमांड कॉस्मेटिक्स, खाद्य पदार्थों और दवाइयों में काफी अधिक है। सिन्दूर की खेती भारत में हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राज्यों में सबसे अधिक की जाती है।

सिन्दूर की खेती कैसे शुरू करें?

किसान भाइयों सिन्दूर की खेती करना आम खेती की तरह से बहुत ही आसान है और आप अपने खेतों में इसके पौधों को उगा सकते है। इसमें आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जिनमे जलवायु और मिट्टी कैसी होनी चाहिए ये सबसे अधिक महत्पूर्ण होती है। किसान भाइयों इसकी खेती करने के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान वाली जलवायु काफी अच्छी होती है और बलुई या फिर दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। ये ध्यान रखना होता है की इसकी खेती जिस भी खेत में की जा रही है उसमे पानी जमा नहीं होना चाहिए नहीं तो सिन्दूर की खेती में काफी नुकसान हो सकता है।

सिन्दूर की खेती के लिए सबसे पहले आपको पौधों को तैयार करना होगा। बीजों की बुवाई आपको अलग से एक नर्सरी में करनी होगी जिसमे आपको 15 से 20 दिनों में बीज अंकुरित हो जाते है और अंकुरण के 3 महीने बाद में ये पौधे खेत में लगाने के लिए तैयार हो जाते है। इसके साथ ही किसान भाइयों आपको ये ध्यान रखना है की पौधे से पौधे की दुरी खेत में आपको 3 मीटर रखनी है ताकि पौधों को फैलाव करने का पूरा स्थान मिल सके।

रोपाई से पहले ही आपको गड्ढों का निर्माण करके उनको तैयार करना होगा जिसमे गड्ढों की खुदाई के बाद में आपको उनके खाद डालकर मिट्टी के साथ में अच्छे से मिक्स कर देना है। किसान भाइयों पौधों को इन गड्ढों में लगाने के बाद में आपको हल्का पानी देना है। बीच बीच में जरुरत के हिसाब से आप इनमे उर्वरक भी डाल सकते है। पौधों की रोपाई के 2 साल के बाद में आपको इनसे फल मिलने शुरू हो जाते है।

फलों से सिन्दूर कैसे बनता है?

किसान भाइयों सिन्दूर की खेती में जब आपको पौधों से फल मिलने शुरू हो जाते है तो आपको इन पके हुए फलों से बीजों को बाहर निकलना होता है। इसके बाद में आपको इन बीजों को सुखाकर उनकी नमी को खत्म कर देना है। इसके बाद में इन बीजों को पीसकर पाउडर बनाया जाता है। ये पाउडर लाल रंग का होता है और ये प्राकृतिक सिन्दूर होता है। इसको आप हल्दी, चन्दन या फिर गुलाब का जल मिलकर और भी आकर्षक बना सकते है।

सिन्दूर की खेती में लागत और कमाई कितनी होती है?

किसान भाइयों अब बात करते है की सिन्दूर की खेती आप कर रहे है तो उसमे आपको कितनी लागत आएगी और कितनी कमाई इसमें आपको होने वाली है। देखिये सिन्दूर का एक पौधा लगभग 40 से 50 रूपए में तैयार होता है और एक एकड़ में आपका लगभग 450 पौधे आसानी से लगाए जा सकते है। इस हिसाब से आपको 20 से 25 हजार का खर्चा इसमें आने वाला है। इसके अलावा खेत की तैयारी और गड्ढों का निर्माण करने में भी आपका लगभग 15 हजार तक का खर्च आसानी से हो जाता है। लेकिन ये शुरूआती खर्चा होता है लेकिन बाद के सालों में आपको कमाई हो होती है और खर्चा नहीं लगता है।

कमाई की अगर बात करें तो सिन्दूर की खेती में आपको काफी अधिक कमाई होती है। एक पौधे से आपको लगभग 3 किलोग्राम बीज आसानी से मिल जाते है और एक एकड़ में आपको लगभग 1200 से 1500 किलोग्राम बीज प्राप्त होते है। अगर आप बीजों की बिक्री करते है तो इसकी कीमत आपको बाजार में लगभग 500 रूपये प्रति किलोग्राम मिल सकती है और अगर आपने प्रोसेस्ड करके इसको बेचने का प्लान किया है तो फिर आपको इसकी 1000 रूपये प्रति किलोग्राम तक कीमत मिल सकती है। बीजों को बेचने पर आपको लगभग 4 से 5 लाख तक की कमाई होने वाली है और प्रोसेस्ड करके बेचने पर आपको 8 से 10 लाख तक की कमाई प्रति एकड़ में आसानी से हो जाती है।

किसान भाइयों आप सरकार की तरफ से चलाई जा रही अलग अलग योजनाओं के जरिये अपनी इस खेती के लिए सहायता प्राप्त कर सकते है जिससे आपकी खेती और भी आसान हो जाती है। सरकार कई योजनाओं के जरिये सिन्दूर की खेती को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय या किसान प्रशिक्षण केंद्र से आप सिन्दूर की खेती कैसे की जाती है इसकी ट्रेनिंग भी ले सकते है। किसान भाइयों आज के आर्टिकल में इतना ही और हमें उम्मीद है की आपको अतुल भारत का ये आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा और इसके जरिये आपको काफी जानकारी मिली होगी। धन्यवाद

Atul Bharat Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now