एक एकड़ कितने का होता है इसमें दो सवाल निकलकर सामने आते है जिसमे पहला तो पैसे का हिसाब किताब दिमाग में आता है की एक एकड़ कितने का होता है और दूसरा साइज दिमाग में आता है की एक एकड़ कितने साइज का होता है। ये सवाल हर उस इंसान के दिमाग में आता है जो ज़मीन खरीदने की या फिर बेचने की तैयारी करता है। हालाँकि साइज के मामले में ये सवाल काफी आसान है लेकिन जब बात पैसे की आती है तो ये काफी मुश्किल सवाल बन जाता है क्योंकि हर जगह पर कीमत अलग अलग हो सकती है। चलिए आपको आज इसको थोड़ा डिटेल में खोलकर बताते है।
एक एकड़ होता क्या है?
किसान भाइयों आपको ज़मीन की साइज के बारे में अच्छे से पता है लेकिन फिर भी अपने देश में बहुत से लोग ऐसे भी है जिनको इसके बारे में अच्छे से जानकारी नहीं है। एकड़ ज़मीन को मापने की एक इकाई है और खेतीबाड़ी या फिर प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 1 एकड़ का मतलब 43,560 वर्ग फीट होता है और भारतीय माप में मीटर के अनुसार अगर बात करें तो 1 एकड़ लगभग 4,047 वर्ग मीटर के बराबर होता है। किसान भाइयों एक एकड़ को थोड़ा बड़े माप के हिसाब से देखें तो एक एकड़ में 8 कनाल या 100 डिसमिल होते है। तो ये तो माप के हिसाब से एकड़ की परिभाषा हो हमने आपको बताया है और अब बात करते है एकड़ की कीमत के बारे में
एक एकड़ की कीमत क्या होती है?
एक एकड़ की कीमत की अगर बात करें तो ये कई अलग अलग कारकों पर निर्भर करती है जिसमे ज़मीन की लोकेशन, ज़मीन का प्रकार, उसके आसपास को सिविधाएँ और डिमांड आदि शामिल होते है। अगर आपकी ज़मीन शहर में है या फिर शहर के आसपास में है तो उसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। दिल्ली या फिर गुरुग्राम या फिर इसके जैसे किसी भी बड़े शहर में एक एकड़ की कीमत कई कई करोड़ में हो सकती है लेकिन अगर ज़मीन किसी गावं देहात में है तो ये 10 – 20 लाख तक भी हो सकती है।
किसान भाइयों अगर आपकी ज़मीन कृषि योग्य है तो फिर उसकी कीमत कम होगी लेकिन अगर आपकी एक एकड़ ज़मीन कमर्शियल है या फिर आवासीय है तो उस एक एकड़ की कीमत अधिक होगी। इसके अलावा अगर आपकी ज़मीन के आसपास में सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, हॉस्पिटल जैसे सुविधाएँ मौजूद है तो फिर उसकी कीमत काफी अधिक हो सकती है। किसान भाइयों जिन इलाकों में ज़मीन की डिमांड चल रही है जैसे फैक्ट्री एरिया के नजदीक या फिर किसी टूरिस्ट पैलेस के नजदीक में आपकी ज़मीन है तो फिर उसकी कीमते भी काफी अधिक होने वाली है।
भारत में एक एकड़ की औसत कीमत क्या है?
भारत में हर राज्य में और हर इलाके में एक एकड़ की कीमत अलग अलग होती है। इसको ऐसे समझ सकते है की अगर आपकी ज़मीन शहरी इलाके में है तो आपका एक एकड़ लगभग 1 करोड़ से 100 करोड़ तक भी बिक्री हो सकता है। इसके अलावा आपकी एक एकड़ ज़मीन छोटे शहर के पास में है तो वो 50 लाख से 1 या 2 करोड़ में भी जा सकती है। लेकिन अगर आपकी यही एक एकड़ ज़मीन ग्रामीण इलाके में है तो फिर इसकी कमर 10 लाख या फिर 50 लाख भी हो सकती है।
ज़मीन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है
किसान भाइयों आपको ज़मीन खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है इसकी भी जानकारी दे देते है। देखिये अगर आप ज़मीन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको सबसे पहले ज़मीन के कागजात चेक करने है। आपको जमीन का खाता-खतौनी, मालिकाना हक और पुराने रिकॉर्ड जरूर चेक करने है।
इसके अलावा आपको ज़मीन पर किसी भी प्रकार का कोई कोर्ट केस तो नहीं चल रहा है ये भी जरूर पता करना है। आपको आगे आने वाले समय में इस ज़मीन के आसपास में या इसके ऊपर से कोई मेट्रो, हाईवे या कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो नहीं आने वाला है इसको भी चेक करना है क्योंकि अगर इसके आसपास में ऐसा कोई भी प्रोजेक्ट आने की सम्भावना है तो इसके दाम आगे चलकर काफी अधिक बढ़ने वाले है। ज़मीन खरीदते समय सबसे जरुरी बात ये है की आपको अपने बजट को भी देखकर चलना है क्योंकि इसकी पर ये निर्भर करता है की आप कौन सी ज़मीन ले सकते है।
किसान भाइयों उम्मीद है की अतुल भारत के इस आर्टिकल में आज हमने जो जानकारी दी है वो आपके काम आई होगी और आपको अच्छे से पता चल गया होगा की एक एकड़ कितना होता है और कितने में इसको खरीदारी किया जा सकता है। किसान भाइयों ऐसी ही ख़बरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए आप हमारे WhatsApp या फिर Telegram ग्रुप के साथ में भी जुड़ सकते है जहां रोजाना ऐसी ही ख़बरों को पोस्ट किया जाता है। धन्यवाद