आर्गेनिक खेती सब किसानों की जरुरत, ऐसे करें शुरुआत

On: Saturday, June 7, 2025 9:08 PM

Follow & Share

Organic farming is the need of all farmers, start like this
Google News
Follow Us

समय काफी तेजी के साथ में बदलने लग रहा है और ऐसे में हर इंसान को जरुरत है सेहतमंद रहना। ये तभी संभव है की हम आज के ज़माने में आर्गेनिक खेती करें और उससे मिलने वाला भोजन ग्रहण करें। किसान भाइयों को भी अब आर्गेनिक खेती शुरू करनी जरुरी है क्योंकि इससे एक तो आपको बाजार में रेट काफी अच्छे मिल जाते है और दूसरा ये पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए ही काफी अच्छी रहती है। किसान भाइयों आर्गेनिक खेती का मतलब है की आप जो आज के समय में अपने खेतो में रासायनिक खाद, कीटनाशक, या हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल कर रहे है वो सब इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि आपको केवल आर्गेनिक रसायनों का ही इस्तेमाल करना होता है।

अगर आप इसकी शुरुआत करना चाहते है तो सभी किसान भाइयों को हम आज के हमारे इस आर्टिकल में कुछ जरुरी बातें बताना चाहते है जो आपके आर्गेनिक खेती के सफर में आपके बहुत काम आने वाली है। चलिए जानते है इसके बारे में डिटेल में और किसान भाइयों अगर आप अपने मोबाइल फ़ोन पर खेती से जुड़े अपडेट प्राप्त करना चाहते है तो आप अतुल भारत के WhatsApp या Telegram ग्रुप के साथ में जुड़ सकते है जहां हम रोजाना खेती से जुड़ी जानकारियां शेयर करते है।

आर्गेनिक खेती सभी किसानों के लिए क्यों जरूरी है?

किसान भाई आज जो खेती कर रहे है उसमे पैदावार तो उनको काफी अधिक मिल जाती है लेकिन ये सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए ही काफी हानिकारण है। इससे आपको पैसे तो मिल जायेंगे लेकिन सेहत कभी भी नहीं मिल सकती है। इसलिए जरुरी है की आप आर्गेनिक खेती करना शुरू करें। ऑग्रेनिक खेती बिना केमिकल के उगाई जाती है इसलिए ये हर प्रकार से सुरक्षित और पौषिक रहती है। आज मार्किट में इसकी डिमांड भी काफी अधिक है।

आर्गेनिक खेती करने से आपकी भूमि की उर्वरकता छमता बनी रहती है और समय के साथ में ये बढ़ती ही जाती है जो आपको अधिक पैदावार दिलाने में आपकी मदद करती है। आर्गेनिक खेती करके आप पर्यावरण को बचाने का काम भी करते है जो की आज तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकता है। इससे आप अधिक कमाई भी कर सकते है क्योंकि मार्किट में आर्गेनिक प्रोडक्ट काफी महंगे बिकते है।

आर्गेनिक खेती शुरू करने से पहले ये जानना जरुरी है

किसान भाइयों अगर आप आर्गेनिक खेती करना चाहते है तो आपको सबसे पहले कुछ बातों को समझना बहुत ही जरुरी हो जाता है ताकि आप आसानी से इस प्रर्किया के तहत खेती कर सको। आपको सबसे पहले अपने खेत की मिट्टी को समझना होगा की मौजूदा समय में वो किस परिस्थिति में है। आप अपने खेत की मिट्टी की जाँच करवा सकते है। अगर आपके खेत की मिट्टी में केमिकल मिश्रित है तो आपको कम से कम 2 से 3 साल का समय लगेगा उसको पूरी तरह से आर्गेनिक करने में। इसलिए सबसे पहले को आर्गेनिक खेती की शुरुआत यहीं से करनी है। इसके अलावा आपको निचे दी गई बातों पर भी ध्यान देना होगा।

खेत में आर्गेनिक ख़ास का उपयोग करना होगा इसलिए इसका भी पूरा प्रबंध आपको करना होगा। इसके लिए आप गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नीम की खली, और हरी खाद (जैसे ढैंचा) आदि प्राकृतिक खादों का इस्तेमाल कर सकते है।

फसल में रोगों और कीटों का प्रकोप होने पर भी आपको प्राकर्तिक उपायों के जरिये ही निपटना होगा इसलिए ध्यान रहे की इसके लिए भी आप पहले से ही तैयारी करके रखेंगे तो सही रहेगा। आप इसके लिए नीम का तेल या फिर गौ मूत्र भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आपको खेत में पक्षियों के बहुत सारे घोसलों का निर्माण भी करना होगा ताकि पक्षी अधिक से अधिक संख्या में आपके खेत में रहे जिससे में कीटों को खाकर आपकी फसलों को बचाने का काम करेंगे।

फसल का चुनाव और बाकि जरुरी बातें हो ध्यान रखनी है

किसान भाइयों अगर आप आर्गेनिक खेती शुरू करना चाहते है तो आपको अपने खेतों के लिए शुरआत में कुछ सब्जियों का चुनाव करना सही रहेगा। इसके लिए आप अपने खेत में टमाटर, पालक या फिर भिंडी आदि का चुनाव कर सकते है। साथ में आपको आर्गेनिक खेती में पानी का प्रबंध भी अच्छे से करना होगा। आप इसके लिए ड्रिप इरिगेशन या स्प्रिंकलर सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते है। आप बारिश के पानी को खेत में एक जगह पर जमा कर सकते है क्योंकि उसमे किसी भी प्रकार के केमिकल शामिल नहीं रहते और ये आर्गेनिक खेती के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

आप आर्गेनिक खेती अगर कर रहे है तो आपको अपने आर्गेनिक प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन जरूर करवाना चाहिए ताकि मार्किट में आपको आर्गेनिक प्रोडक्ट के हिसाब से दाम मिल सके। भारत में कई संस्थाएं है जो इस प्रकार का सर्टिफिकेट देते है जिनमे APEDA और NPOP आदि शामिल है। अपने प्रोडक्ट को रजिस्टर करने से आपको अच्छा दाम मिलेगा और पुरे देश के साथ साथ में विदेशों में भी आपके प्रोडक्ट आप भेज सकते है।

आर्गेनिक खेती करने के फायदे बहुत है

किसान भाइयों अगर आप आर्गेनिक खेती करते है तो आपको इसके कई लाभ मिलते है जिनमे सबसे बड़ा फायदा ये है की आप पर्यावरण को बचाने का काम करते है। इसके अलावा किसान भाइयों आर्गेनिक खेती आपकी ज़मीन को बंजर होने से भी बचती है। आप उस खेत में लम्बे समय तक खेती कर सकते है। आर्गेनिक खेती बिना आर्गेनिक खेती से पैदा हुए सब्जियों और फलों के मुकाबले में अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।

आर्गेनिक खेती करने में आने वाली चुनौतियां और उनका समाधान

जब आप आर्गेनिक खेती की शुरुआत करेंगे तो आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन से केवल शुरूआती चरण में ही आती है। शुरआत में आपको पैदावार काफी कम होती है लेकिन जैसे जैसे मिट्टी में सुधार होता है आपकी पैदावार भी बढ़ने लगती है। अपनी फसल के लिए आपको प्राकृतिक खाद और कीटनाशक तैयार करने में काफी समय लगने के अलावा म्हणत भी करनी पड़ेगी लेकिन धीरे धीरे इसमें सुधार होने लगेगा। अपने प्रोडक्ट को मार्किट में बेचने में शुरुआत में आपको दिक्कत आ सकती है क्योंकि अगर आपके एरिया में आर्गेनिक प्रोडक्ट की डिमांड अधिक नहीं है तो फिर आपको दूसरा मार्किट तलाश करना होगा लेकिन ये भी शुरूआती समस्या है लेकिन के बार मार्किट सैट होने के बाद में ये समस्या भी खत्म हो जाती है।

किसान भाइयों आप आर्गेनिक खेती की शुरुआत करने के लिए सरकार से भी मदद ले सकते है और सरकार ने इसके लिए कई योजनाओं को चलाया हुआ है। आप सरकार की परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) और मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट का सहारा ले सकते है। ये आगे चलकर आपको ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन और मार्केटिंग में मदद भी करने वाली है। इन योजनओं का लाभ लेने के लिए आप अपने पास के ही कृषि विभाग से सम्पर्क कर सकते है। किसान भाइयों अगर आपको खेती से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों को पढ़ना पसंद है तो आप इसके लिए हमारे WhatsApp या फिर Telegram ग्रुप के साथ भी जुड़ सकते है जहां हम रोजाना लेटेस्ट अपडेट पोस्ट करते रहते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now