मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

धान के किसानों को मिलेगी 4500 रुपये प्रति एकड़ सहायता, 10 जुलाई तक करना होगा आवेदन

On: June 8, 2025 7:50 PM
Follow Us:
Paddy farmers will get assistance of Rs 4500 per acre, application has to be made by July 10
---Advertisement---

हरियाणा प्रदेश की सैनी सरकार की तरफ से प्रदेश के उन सभी किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है जो धान की खेती करते है। प्रदेश की सरकार की तरफ से धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 4500 रूपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता सरकार ने देने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद में प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा मिलेगा और उनको खेती में मदद मिलेगी।

12 जिलों में किसानों को मिलेगा लाभ

प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणा के 12 जिलों में किसानों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा जिनमे अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद शामिल किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें की प्रदेश में 4 लाख एकड़ क्षेत्र में सीधी बिजाई को बढ़ावा देने का काम प्रदेश की सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के इन किसानों को सरकार की तरफ से 40 हजार रूपए का अनुदान कृषि यंत्रो पर भी दिया जाने वाला है।

सरकार ने इस योजना में बासमती धान को भी शामिल किया है जिसमे कई प्रसिद्द किस्मे जैसे तिरछी बासमती, सीएसआर-30, पूसा बासमती-1, पूसा बासमती-1121, पूसा बासमती-1509 और हरियाणा बासमती-1 आदि शामिल है और ये किस्मे हरियाणा में काफी अधिक मात्रा में बुवाई की जाती है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से धान की कुछ हाइब्रिड किस्मों को भी इसमें शामिल किया है।

10 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण

हरियाणा प्रदेश के उन सभी किसानों को जो धान की सीधी बिजाई करने वाले है उनको अपना पंजीकरण का काम 10 जुलाई तक पूरा करना होगा। आपको बता दें की सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिस पर किसान फ़ोन करके योजना से जुडी कोई भी जानकारी ले सकते है। इसके अलावा आवेदन का काम पूरा करने के लिए सभी किसानों को आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाना होगा और अपना पंजीकरण का काम पूरा करना होगा। किसान भाई टोल फ्री नंबर पर भी कॉल करके अपना पंजीकरण का काम पूरा करवा सकते है।

Atul Bharat

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Atul Bharat News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment