मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार? इन 5 जरूरी बातों को जान लें, तुरंत आएंगे 2000 रुपये!

On: June 25, 2025 9:08 PM
Follow Us:
Pm kisan yojana (1)
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इस योजना के चलते किसान भाई समय पर अपनी खेती के लिए खाद और बीजों का प्रबंध कर पाते है। आपको बता दें की इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये तीन किस्तों में (प्रत्येक 2,000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खातों में दिए जाते है। अगर आप इस योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपको जरुरी 5 बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है। आइये जानते है।

e-KYC करवाना बहुत जरुरी है?

किसान भाइयों 20वीं किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। बिना इसके आपकी किस्त अटक सकती है। आप घर बैठे PM Kisan मोबाइल ऐप या वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर OTP या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC कर सकते हैं। अगर आपके फ़ोन में इस प्रकार की सुविधा नहीं है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है और आप अपने पास के CSC सेंटर पर जाकर ये काम पूरा कर सकते है। PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार? इन 5 जरूरी बातों को जान लें, तुरंत आएंगे 2000 रुपये!

आधार और बैंक खाता लिंक जरूर करें

आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो तुरंत बैंक में जाकर इसे ठीक करवाएं। साथ ही बैंक खाते का IFSC कोड और खाता नंबर सही होना चाहिए वरना पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। किसानों भाइयों आपको आधार और बैंक खाता लिंक करवाना जरुरी है इसलिए इस काम को करने में देरी करने का मतलब है की आपको क़िस्त के पैसे नहीं मिलेंगे।

लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक करें

कई बार गलत जानकारी की वजह से नाम लाभार्थी लिस्ट से हट जाता है। PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने गांव की लिस्ट चेक करें। अगर नाम नहीं है तो तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें और अपना किसान योजना की लिस्ट में नाम लेकर आएं। PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार? इन 5 जरूरी बातों को जान लें, तुरंत आएंगे 2000 रुपये!

जमीन के दस्तावेज अपडेट रखें

योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर खेती की जमीन है। अपने जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट रखें और जरूरी दस्तावेज (जैसे खसरा-खतौनी) तैयार रखें। अगर दस्तावेज में कोई गलती है तो उसे सुधार लें। दस्तावेजों में गलती होने पर भी हजारों किसानों को इस योजना के क़िस्त के पैसे का लाभ नहीं मिला है। PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का इंतजार? इन 5 जरूरी बातों को जान लें, तुरंत आएंगे 2000 रुपये!

समय पर आवेदन और सुधार करें

अगर आपने अभी तक PM Kisan योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो जल्दी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद सभी जानकारी सही भरें और समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें। गलतियां होने पर तुरंत सुधार करें। अगर आप काफी समय में इस योजना की 20वीं किस्त का इन्तजार कर रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की जुलाई 2025 में इस योजना के क़िस्त के पैसे किसानों के खातों में आएंगे। दोस्तों इस योजना की अधिक जानकारी के लिए सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए कृपया PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं या नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

Atul Bharat

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Atul Bharat News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now