मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जून महीने में इन सब्जियों की करो बुवाई, पैदावार मिलेगा अधिक

On: June 10, 2025 10:29 PM
Follow Us:
Sow these vegetables in the month of June, you will get more yield
---Advertisement---

किसान भाइयों जून का महीना चल रहा है और इस महीने में तेज गर्मी होने के साथ साथ में बारिश आने की सम्भावना भी बनी रहती है। इस महीने में कुछ सब्जियों की खेती अगर की जाती है तो ये बहुत ही अधिक फायदा दे सकती है। आपको पैदावार अधिक मिलती है और आगे चलकर रेट भी काफी अच्छे मिलते है। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते है की कौन कौन सी सब्जियों की खेती आपको जून महीने में करनी चाहिए जिनसे आपको अधिक से अधिक कमाई हो सके।

भिंडी की खेती करो

किसान भाइयों आप जून महीने में भिंडी की बुवाई करके भी काफी अच्छा लाभ कमाई कर सकते है। भिंडी की खेती में कम देखभाल की जरुरत होती है और ये जल्दी तैयार होने वाली फसल होती है। अभी बुवाई करने के बाद में आगे चलकर बारिश का मौसम आ जाता है जिसमे भिंडी के पौधे काफी अच्छी ग्रोथ करते है और अधिक पैदावार मिलती है।

लौकी की खेती

गर्मी में लौकी की सब्जी लोगों को काफी पसंद भी आती है और साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। आप अभी जून महीने में इसकी बुवाई करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। घीया का पौधा बेल के रूप में बड़ा होता है इसलिए इसमें अधिक जगह की जरुरत नहीं है और आप जाल का निर्माण करके ऊपर इसको फैलाव दे सकते है।

बैंगन की खेती करो

आप गर्मी और उमस के इन दिनों में बैंगन की खेती भी कर सकते है और इससे भी आपको काफी अच्छी कमाई हो सकती है। बाजार में डिमांड काफी अच्छी रहती है और इसकी खेती में आपको अधिक मेहनत करने की भी जरुरत नहीं होती है। बैंगन की बुवाई से पहले आपको इसके पौधे तैयार करने होते है और पौधे तैयार होने के बाद में इनको खेत में लगाया जाता है।

मिर्च की खेती में भी है फायदा

किसान भाइयों आप जून महीने में मिर्ची की खेती की शुरुआत भी कर सकते है और आगे चलकर इसकी डिमांड काफी अधिक होने वाली है। आजकल मिर्ची को अचार के लिए भी काफी ख़रीदा जाता है। मिर्ची की खेती में भी आपको शुरआत में पौधे को नर्सरी में अलग से उगाना पड़ेगा और उसके बाद में अपने खेत में लगाना होता है। पुरे साल इसकी डिमांड रहती है और कम पानी में भी इसकी खेती आप आसानी से कर सकते है। वैसे अभी अगर आप शुरुआत करते है तो आगे चालक बारिश का मौसम आने वाला है तो आपको पानी की जरुआत वैसे ही नहीं पड़ेगी।

खीरा और पालक भी खेती में भी मिलेगा लाभ

किसान भाइयों आप जून के महीने में खीरा और पालक की खेती भी कर सकते है और इनमे भी आपको काफी अच्छी कमाई होती है। इन दोनों को ही उगाना काफी आसान है और रसोई में इनकी डिमाडं सबसे अधिक रहती है। खीरे को सलाद के रूप से काफी अधिक इस्तेमाल किया जाता है और डिमांड पुरे सालभर रहती है। पालक बहुत ही जल्दी तैयार होने वाली फसल है और इससे आपको जुलाई और अगस्त महीने में काफी अच्छी पैदावार मिल जाती है।

किसान भाइयों जून महीने में बोई गई सब्जियों से आपको काफी अच्छा मुनाफा मिलता है। जून में बुवाई करने के बाद में जुलाई के अंत में आपको पैदावार मिलनी शुरू होती है और उस समय बाजार में सब्जियों के रेट काफी अधिक रहते है। इसके अलावा पैदावार अधिक मिलती है और अधिक देखभाल की जरुरत आपको नहीं पड़ती है। किसान भाइयो उम्मीद है की आपको अतुल भारत का ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा। आप ऐसी ही अधिक ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp या फिर Telegram ग्रुप के साथ में जुड़ सकते है जहां खेती से जुडी जानकारियों को रोजाना पोस्ट किया जाता है। धन्यवाद

Atul Bharat

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Atul Bharat News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment