मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मुरादाबाद: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

On: August 24, 2025 7:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेलने के लिए बंधक बनाकर रखते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश और बिहार की तीन लड़कियों को बंधक बनाकर रखा था। ये लड़कियां किसी तरह भागने में सफल रहीं और ट्रेन में टीटीई (TTE) को आपबीती सुनाई। टीटीई की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों अवनीश यादव और विजय ठाकुर को पैरों में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों ही रैकेट के मुख्य सदस्य थे और लड़कियों को बंधक बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Atul Bharat

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Atul Bharat News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment