गेंदे की खेती करने वाले किसान भाइयों को अच्छे से पता है की ये खेती कितनी फायदेमंद साबित होती है।
गेंदे की खेती में आप आसानी से लाखों रूपए में सालाना कमाई कर सकते है और इसमें कितनी कमाई हो सकती है इसके लिए खर्चों पर भी ध्यान देना जरुरी है।
गेंदे की खेती में एक एकड़ में आपको लगभग 1.5 किलोग्राम बीजों की जरुरत होती है जो की 100 रूपए के आते है और इसके अलावा खेत की जुताई का खर्चा भी आता है।
इसके अलावा गेंदे की खेती के लिए आपको खाद और उर्वरकों का भी प्रबंध करना होगा जिसमे आपका 8 से 10 हजार रूपए का खर्चा आसानी से आ जाता है।
सिंचाई और मजदूरी और कीटनाशकों में भी आपका लगभग 15 हजार के लगभग का खर्चा आसानी से आ जाता है। कुल मिलाकर एक एकड़ में आपका कुल खर्चा लगभग 30 से 35 हजार आ जाता है।
इसके अलावा फूलों की पैकिंग और परिवहन में भी आपका खर्चा आता है जिसको लगभग 5 हजार तक तो आप मनाकर चलिए।
गेंदे की खेती में एक एकड़ में आपको लगभग 5 से 7 टन फूल आसानी से प्राप्त कर सकते है और ये किस्मों पर आधारित होता है। कुछ किस्मों में आपको अधिक पैदावार भी मिल जाती है।
बाजार में गेंदे के फूलों का भाव लगभग 50 रूपए प्रति किलोग्राम रहता है तो 5 टन की पैदावार के हिसाब से आपकी कुल कमाई इसमें लगभग 2.5 लाख तक की आसानी से हो जाती है।
इसमें से आपका खर्चा अगर 50 हजार भी लगाकर चले तो भी आप आसानी से गेंदे की खेती में 2 लाख तक की कमाई प्रति एकड़ में कर सकते है। गेंदे की तुड़ाई कई बार की जाती है इसलिए जितनी बार तुड़ाई करेंगे उतनी बार ही इतनी कमाई आपको होने वाली है।