किसान भाइयों आज के समय में सभी किसान आर्गेनिक खेती की और बढ़ रहे है और सभी अब केमिकल की खेती से छुटकारा पाना चाहते है। 

अगर आप ऑर्गनिक खेती करते है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए तो सुरक्षित रहती ही है साथ में इसमें आपको अधिक पौषक तत्वों की प्राप्ति भी होती है। 

आर्गेनिक खेती मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है और जल प्रदूषण बहुत ही कम करती है। इसके अलावा जैव विविधता को बढ़ावा देकर के कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने में मदद करती है। 

किसान भाइयों प्राकृतिक और जैविक खाद से आपके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आता है जो की लम्बे समय में खेत में पैदावार अधिक लेने में मदगार साबित होती है। 

आर्गेनिक खेती से मिलने वाले सब्जियों और फलों का स्वाद काफी बेहतरीन होता है और बाजार में आपको इसके रेट भी काफी अच्छे मिल जाते है। 

ऑर्गनिक खेती में आपको प्राकृतिक खादों का इस्तेमाल करना होता है जिससे आपके पशुपालन से प्राप्त खाद जैसे गोबर, मूत्र आदि भी आपकी खेती में काम आते है। 

ऑर्गनिक खेती किसान छोटे स्तर से भी शुरू कर सकते है जिसमे भी उनको काफी अधिक मुनाफा मिल जाता है। इसके अलावा इससे आपके परिवार की आर्थिक परिस्थिति भी मजबूत होती है। 

किसान भाइयों कुल मिलकर अगर आप ऑर्गनिक खेती करते है तो ये आपके लिए, पर्यावरण के लिए और आपके खेतों के लिए हर प्रकार से लाभकारी होती है।