लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बेसिक एजुकेशन ऑफिसर (BSA) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सीधी भर्ती नियमों के तहत की गई है, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
रिंकू सिंह, जो अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, अब सरकारी सेवा में भी योगदान देंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस नियुक्ति के लिए औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस कदम को उनकी खेल प्रतिभा को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है।








