अनार की खेती – एक एकड़ में कितनी कमाई होगी?

Written By Atul Bharat
On: Sunday, June 8, 2025 5:47 PM

Follow & Share

Pomegranate cultivation - how much can be earned from one acre?
Google News
Follow Us

किसान भाइयों आज का समय कुछ अलग खेती करने का आ चूका है और परम्परागत खेती से किसानों को अधिक लाभ नहीं मिलने के चलते है बहुत से किसान आज उस खेती के साथ में कई अलग अलग फलों की खेती भी कर रहे है जिससे उनको काफी अधिक कमाई भी हो रही है। इन फलों में अनार भी एक ऐसा फल है जिसकी खेती करके आप आसानी से लाखों में सालाना कमाई कर सकते है।

आज के इस आर्टिकल में आपको अनार की खेती से जुड़ी जरुरी बातें बातएंगे और साथ में आपको इसकी खेती में कितनी लागत आने वाली है और कितनी कमाई होने वाली है इसकी भी जानकारी देने वाले है। वैसे भारत में मौजूदा समय में भी अनार की काफी खेती की जा रही है और महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और कर्नाटक जैसे राज्यों में तो काफी अधिक पैदावार अनार की की जाती है।

चलिए आपको इसकी खेती और कमाई के बारे में डिटेल में जानकारी दे देते है। किसान भाइयों अगर आप खेती से जुड़ी जानकारी अपने मोबाइल फ़ोन पर लेना चाहते है तो आप इसके लिए हमारे WhatsApp या फिर Telegram चैनल के साथ में जुड़ सकते है जहां आपको रोजाना खेती से जुड़े अपडेट पढ़ने को मिलने वाले है।

अनार की खेती से जुड़ी जरुरी जानकारी

किसान भाइयों सबसे पहले तो आपको इसकी खेती से जुड़ी जरुरी जानकारी दे देते है इसके बाद में हम इसकी लागत और कमाई की भी गणना करेंगे। देखिये अनार की खेती के लिए 6.5 से 7.5 पीएच वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है और जिन इलाकों में पानी की कमी रहती है ये उन इलाकों में भी अच्छी पैदावार दे देता है।

अनार के पौधों की रोपाई का सही समय अगस्त-सितंबर या फरवरी-मार्च महीने का होता है जब आपके सभी पौधे जड़ पकड़ लेते है तो फिर ग्रोथ करने लगते है। इसके अलावा आपको इनकी रोपाई से पहले गड्ढों का निर्माण भी करना होगा और गड्ढों में खाद डालकर इनको तैयार करना होगा। किसान भाइयों गड्ढों का निर्माण 5×3 मीटर की दूरी पर किया जाता है जिसके चलते एक एकड़ में लगभग 250 से लेकर 300 तक पौधे आप लगा सकते है।

अनार की सही किस्म का चुनाव जरुरी है

किसान भाइयों आपको अपने खेत के लिए अनार की सही किस्म का चुनाव करना भी बहुत जरुरी है। मौजूदा समय में अरक्ता, कंधारी, ढोलका और जालोर/बेदाना प्रमुख अनार की किस्म है जिनके पौधे आप अपने खेत में लगाकर अच्छी पैदावार ले सकते है। आपको बता दें की इन किस्मों से आपको बड़े आकर के और मीठे फल प्राप्त होते है। इनका रंग भी लाल सुख होता है और इनके फलों में वजन भी काफी अधिक पाया जाता है।

सिंचाई, खाद के अलावा कीट और रोग नियंत्रण जरुरी

किसान भाइयों आपको अनार की खेती में गर्मियों के दिनों में 15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए और सर्दी के मौसम में आप 25 दिन के अंतराल पर भी सिंचाई कर सकते है। सिंचाई में अगर आप ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे तो ये बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि इससे पानी की काफी हद तक बचत की जा सकती है। जब पौधों की रोपाई की जाती है तो उसके बाद में आप इन गड्ढों में 5 किलोग्राम प्रति पौधा के हिसाब से गोबर की खाद दे सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो 50 ग्राम युनिया सालाना प्रति पौधा के हिसाब से भी डाल सकते है जो की पौधों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा रहता है।

अनार की खेती में आपको रोगों से निपटने की तैयारी भी करनी होती है। अनार के पौधों को कीटों से बचाने के लिए तने के चारों ओर 25 सेंटीमीटर चौड़ी पॉलीथीन की पट्टी को जरूर बांधना चाहिए जिससे कुछ किट पौधों पर नहीं चढ़ पाएंगे। इसके अलावा अनार में अगर आपको चेपा रोग या फिर अन्य कोई किट दिखाई देता है तो उसके लिए आप अपने खेत में थाइमैथोक्सम 0.25 ग्राम/लीटर पानी या इमीडाक्लोप्रिड 0.35 मिली/लीटर पानी में घोलकर उसका छिड़काव कर सकते है।

अनार की खेती में लागत और कमाई का हिसाब देखें

किसान भाइयों अब बात करते है की अनार की खेत अगर आप शुरू करना चाहते है तो आपको कितनी लागत इसमें आने वाली है और कितनी कमाई आप इसके जरिये कर सकते है। देखिये एक एकड़ में आपको लगभग 250 से 300 पौधे लगाने होते है जिसमे प्रति पौधा आपका खर्चा 70 रूपये आने वाला है। इसके अलावा गड्ढों का निर्माण करवाने में भी आपका करीब करीब 50 हजार का खर्चा होने वाला है।

सिंचाई करने के लिए ड्रिप सिस्टम आपको लेना पड़ेगा जो की लगभग 70 हजार में आने वाला है और बाकि दूसरे कामों में आपकी मजदूरी गई वो भी लिख देते है जो की लगभग 40 हजार तक हो सकती है। कुल मिलाकर आपका कुल खर्चा इसमें 1.5 लाख रुपये आने वाला है। ये खर्चा पहले साल का है लेकिन अगले साल ये ये खर्चा आधा हो जाता है क्योंकि एक बार पौधे लगाने के बाद में आपको करीब 25 सालों तक लगातार फल मिलते रहते है।

एक एकड़ में आपको लगभग 7000 किलोग्राम अनार आपको सालाना मिलने वाले है इसलिए आपकी एक एकड़ में सालाना कमाई लगभग 7 लाख तक होने वाली है। बाजार में औषत भाव आनर का आपको लगभग 110 या फिर 120 मिलने वाला है जिसके हिसाब से आपको हर साल काफी तगड़ी कमाई होती है।

किसान भाइयों अनार की खेती में आपको शुरुआत में ही अधिक खर्चा करना पड़ता है क्योंकि गड्ढों का निर्माण करना पड़ता है और साथ ही पौधे खरीदने पड़ते है लेकिन अगले साल से ये खर्चा आपका कम हो जाता है और कमाई बढ़ जाती है। किसान भाइयों आज के इस आर्टिकल में इतना ही और हम उम्मीद करते है की आपको अतुल भारत का ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप कृषि से जुड़े आर्टिकल अपने मोबाइल पर पढ़ना चाहते है तो आप हमारे WhatsApp या फिर Telegram ग्रुप से साथ में जुड़ सकते है। धन्यवाद

Atul Bharat Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now