Tuesday, March 3, 2026
6.9 C
London

रेवाड़ी को मिली बड़ी सौगात, नई एक्सप्रेस ट्रेन का होगा शुभारंभ

Rewari News: भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी के लिए एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने 19603/04 दौराई (अजमेर) – गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मंजूरी दी है, जो अजमेर और गोड्डा के बीच साप्ताहिक सेवा प्रदान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी, नारनौल, दिल्ली, प्रयागराज, गया और किऊल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है: दौराई (अजमेर) से प्रस्थान 15:30 बजे, रेवाड़ी में आगमन 12:40 / प्रस्थान 12:45 बजे, और गोड्डा में आगमन 05:00 बजे। वापसी में गोड्डा से प्रस्थान 17:29 बजे और अजमेर में आगमन 17:20 बजे होगा। ट्रेन सोमवार को अजमेर से और मंगलवार को गोड्डा से चलेगी।

रास्ते में यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, गया, और किऊल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। प्राथमिक मेंटेनेंस का कार्य मदार जंक्शन और गोड्डा में होगा। ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिसमें एसी और सामान्य कोच शामिल हैं।

रेवाड़ी को मिली बड़ी सौगात, नई एक्सप्रेस ट्रेन का होगा शुभारंभ

यह सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, और उद्घाटन के लिए विशेष व्यवस्था की जा सकती है। रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार जीत, मिली शानदार Haval H9 SUV

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने (Asia...

Topics

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार जीत, मिली शानदार Haval H9 SUV

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा ने (Asia...

स्विगी-जोमैटो ने फिर बढ़ाई फीस, खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा

Swiggy ने एक बार फिर अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img